बैंगन का भरता 🍆बहुत ही easily बन जाता है और इसके कई health benefit भी है बैंगन में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन बी
-6 और एंटीऑक्सीडेंट है जो heart के लिए अच्छा होता है. इसे कई तरह से तैयार
किया जाता है आप बैगन को gravy, fried या roast कर के भी बना सकते हैं. बैगन का भरता north India मे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसे बाटी के साथ भी बनाया
जाता है. बैगन के इस रूप को ख़ास बनाता है उसको बनाने का अलग अंदाज़. हमें इसे भून कर बनाना पड़ता
है ओर भूनने के भी कई तरीके हैं हमारे दादाजी
इसे कंडे पर भून कर बनाते थे वो इसके साथ टमाटर हरी मिर्च ओर लहसुन भी डाल दिया करते थे भूनने के
लिए जो इसे ओर लाज़ीज़ बना देता था. कही पर केले के पत्तों को भी use करते है ओर मेरी mom इसे गैस पर भून कर बनाती
थी जो असानी से बनाया जा सकता है.
मेरे husband इसे सरसों के तेल में बनाते हैं जिस्से इसके स्वाद में चार चांद
लग जाते हैं वो अक्सर बाटी के साथ पसंद करते हैं पर आप रोटी के साथ भी इसे खा सकते
हैं. कभी अपका मन हो कुछ अलग चट्पटा मसालेदार ओर कुछ भूना हुआ
खाने का तो ज़रूर बनएये ओर इसे कैसे बनाना है वो हम बताते हैं.
Ingredients /सामग्री
- एक बड़ा बैंगन🍆
- एक प्याज बारीक कटा हुआ
- 2 टमाटर बारीक कटे हुए
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 4-5हरे मटर ( optional)
- एक चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट या बारीक कूट हुए
- 2 चुटकी हींग
- 1 छोटा तेज़ पत्ता
- 1 सुखी लाल मिर्च
- आधा छोटा चम्मच राई
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर 2 चम्मच
- आधा छोटा-चम्मच हल्दी पाउडर
- एक छोटा चम्मच गरम मसाला
- आधी कटोरी बारीक कटा हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
- सरसों का तेल
Method/विधि
बैगन को भुनेने के लिए
1 बैंगन को धोकर उसे एक साफ कपड़े से पोंछ लें.
2 फिर बैंगन पर तेल लगा ले अब कोई चाकू से इसमें
छेद कर के कुछ लहसुन की कलीया छेद से बैंगन के अंदर डाल दें अब , उसे गैस पर धीमी आंच पर भूनें. इसे घुमा-घुमाकर चारों तरफ से भून लें.
3 जब बैंगन चारों तरफ से अच्छी तरह भुन हो जाए, तो थोड़ा ठंडा करके छिलका उतार लें.
4 अब एक चम्मच से बैंगन को अच्छी तरह मैश कर के एक प्लेट में रख दें.
Frying के लिए
1 इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें राई, हींग और जीरा तेज़ पत्ता डालकर भूनें.
2 राई-जीरा फ्राई करने के बाद तेल में प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें.
3 अब प्याज में लहसुन-अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च और मटर डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक फ्राई करें.
4 फिर टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर भी मिलाकर तेल छोड़ने तक भूनें.
5 जैसे ही मसालों में से तेल अलग होने लगे ग्रेवी में मैश किया हुआ बैंगन मिक्स करके एक बड़े चम्मच से चलाएं.
6 बैंगन को 3 से 4 मिनट तक पकाकर इसमें गरम मसाला डालकर मिलाएं. 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
7 ओर सजाने के लिए बारीक कटा हरा धनिया ऊपर से डाल दें
ready है अपका लाज़ीज़ बैगन
का भरता.




वाह क्या कहना है बैगन भरता देसी स्टाइल में साथ ही साथ अगर बाटी की भी बनाने की विधि बता दें तो ठंड का आनन्द दोगुना हो जाएं
ReplyDeleteThanks for your comment, जी जरूर जल्द ही अपको दाल बाटी की विधि भी बताते हैं
DeleteLooking so yummy.😋. And very easy recipe. Thank you for the post sister😊
ReplyDeleteLooking so yummy.😋. And very easy recipe. Thank you for the post sister😊
ReplyDeleteThanks dear
ReplyDelete